फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों पर आर्थिक संकट, संसदीय कार्यालय का घेराव कर पीएम मोदी को भेजा पत्र

Tue, 15 Sep 2020 02:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संसदीय कार्यालय का किया घेराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जून माह का रोड टैक्स माफ करने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों ने मंगलवार की दोपहर वाराणसी में पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान गले में स्लोगन लिखी तख्तियां लटकाकर पहुंचे टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के बैनर तले पहुंचे ट्रांसपोर्टरों ने पीएम के संसदीय कार्यालय प्रभारी को 6 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जून माह में लॉकडाउन के दौरान बस संचालन पर रोक लगा दी थी।


इसलिए जून माह के टैक्स की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टरों की नहीं बनती है। बावजूद जून माह का रोड टैक्स माफ नहीं किया जा रहा है। पूरे लॉकडाउन में टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों के वाहनों का पहिया नहीं घूमा। अभी भी स्थिति ठीक नहीं है, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। घरेलू पर्यटकों की आवाजाही न के बराबर है। ऐसे में भारी संकट ट्रांसपोर्टरों के सामने खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने कहा कि वाराणसी के मोटर मालिकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र में 6 माह के टैक्स माफी की घोषणा मई में ही कर दी गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि बनारस के टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों की पीड़ा समझें और टैक्स माफ करें।

वहीं प्रभाकर पांडेय, राजेश सिंह, विनोद सिंह, सुनील सिंह, माया शंकर सिंह, प्रकाश जायसवाल, अनुराग सिंह, गौरव सिंह, डब्लू, बंटी सिंह, रोहित सिंह ने भी आवाज बुलंद की। एहतियातन भेलूपुर थाने की पुलिस मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें