अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने कंगना के समर्थन में सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
कंगना रनौत का मामला थम नहीं रहा है। बीएमसी द्वारा उनके ऑफिस को ध्वस्त किए जाने पर कंगना के समर्थन में कई संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। वाराणसी में भी लोग उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने वाराणसी में कचहरी पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने एसीएम चतुर्थ को ज्ञापन सौंपा। तो वहीं एसीएम ने उन्हें चेतावनी भी देते कहा कि कोरोना काल में ऐसा धरना-प्रदर्शन दोबारा न करें।