फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर जाना आसान, रोडवेज ने किए खास इंतजाम, बढ़ाईं 129 अतिरिक्त बसें

Thu, 12 Nov 2020 11:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा को लेकर यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए रोडवेज ने वाराणसी से लंबे रूटों पर 129 अतिरिक्त बसों का संचालन गुरुवार की सुबह से शुरू कर दिया। लखनऊ व गोरखपुर के लिए हर 30 मिनट पर यात्रियों को बसें उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। कैंट रोडवेज बस स्टेशन से नई दिल्ली, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज के लिए बस सेवाएं संचालित हैं।

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि पहले से लंबे रूट पर चल रहीं 170 बसों के अलावा 129 बसें अतिरिक्त लगाई गई हैं। जरूरत पड़ी तो बस फेरा बढ़ाने के साथ ही अन्य रूटों पर बसें और भी बढ़ाई जाएंगी। इसमें एसी और नॉन एसी दोनों बसें शामिल है।

कहां, कितनी चल रही बसें

  • वाराणसी-नई दिल्ल्ली मार्ग पर दो बसें चल रही हैं। दो और बढ़ाई गईं।
  • वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 60 बसें हैं, अब 36 और बसें चलेंगी।
  • वाराणसी-कानपुर मार्ग पर 40 बसें हैं, अब 22 बसें लगाई गईं हैं।
  • वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर 60 बसें हैं, 35 बसें और लगाई र्गइं हैं।
  • वाराणसी-बलिया मार्ग 8 बसें हैं, 22 बसें और लगाई गईं हैं।

विज्ञापन

 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
5 साल में पहली बार वाराणसी-बलिया मार्ग पर 30 बसें
बलिया के लिए कुल 30 बसों का संचालन हो रहा है। जबकि इतनी बसें इधर पांच साल में भी नहीं लगाई गई थी। हर 15 से 20 मिनट पर बलिया के लिए बसें कैंट रोडवेज से खुल रहीं हैं। गाजीपुर मार्ग पर प्राइवेट बसों की अतिरिक्त संचालन से रोडवेज को थोड़ी राहत है।

 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आवश्यकतानुसार बढ़ेंगे फेरे
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जौनपुर डिपो को आवश्यता पड़ने पर वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर के लिए बसों का फेरा बढ़ाने का निर्देश मुख्यालय स्तर से मिला है। इसके साथ ही विंध्यनगर और सोनभद्र डिपो अपने निर्धारित शेड्यूल पर बसों का संचालन करते हुए आवश्यकतानुसार बसों का फेरा बढ़ाएंगे।

30 कर्मियों की लगाई गई अतिरिक्त ड्यूटी
कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरएम एसके राय ने 30 रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। बृहस्पतिवार से लेकर 21 नवंबर तक सिफ्टवार इन कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न डिपो में लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें