फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन के चक्कर में युवक की जान गई, पत्नी से बात करते समय ट्रेन की चपेट में आया

Sun, 17 Jun 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट के सरायकंसराय स्टेशन के समीप हरदुआ गांव में शनिवार की रात ईयरफोन के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। मायके गई पत्नी से बात करते समय वह रत्नागिरी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


सरायकंसराय स्टेशन से चंद कदम दूर हरदुआ गांव निवासी आलोक कुमार यादव (21) शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे फोन से अपनी पत्नी से बात कर रहा था। ईयरफोन लगाकर वह रेलवे ट्रैक के किनारे बात करते हुए टहल रहा था।

उसी दौरान वाराणसी से कुर्ला टर्मिनल जा रही रत्नागिरी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन के चालक ने हार्न बजाया लेकिन कान में ईयरफोन लगाने की वजह से आलोक को सुनाई नहीं पड़ा और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे में उसके सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें