वाराणसी। जिले की कोटे की दुकानों पर अनाज वितरण में अब घटतौली पर लगाम लगेगी। इन दुकानों पर राशन तौलने के लिए ई-वेइंग मशीन लगाई जाएगी। यह ई-पाॅस मशीनों से लिंक होंगी। इस व्यवस्था के लागू होने से सही वजन के साथ राशन मिलेगा और पूरा विवरण भी मोबाइल पर मिल सकेगा। इस महीने के अंत तक जिले की 1335 दुकानों पर मशीनें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
मौजूदा समय में राशन की उचित दर दुकानों पर ई-पास मशीनों के माध्यम से लाभार्थियों को खाद्यान्न मिलता है। इससे पात्र लाभार्थी को ही अनाज मिल पा रहा है। अब उचित मूल्य की दुकानों पर ई-पास मशीनों को इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन को जोड़ा जाएगा। इससे जब किसी लाभार्थी को उसके राशनकार्ड में दर्ज यूनिटों के हिसाब से राशन तौला जाएगा, तभी ई-पास मशीन पर वितरण का ट्रांजेक्शन पूरा होगा।
मिलेंगी कंप्यूटरीकृत सेवाएं नई ई-पॉस मशीनें 4-जी सिम से चलेंगी। यह मशीनें फिंगरप्रिंट्स और आंख के स्कैनर से युक्त हैं। जिससे राशनकार्ड का पूरा विवरण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होगा। कहीं से भी इसे देखा जा सकेगा। वितरण के समय लाभार्थियों को प्राप्त होने वाले खाद्यान्न की रसीद भी दी जाएगी। ट्रांजेक्शन के बाद एसएमएस भी मिलेगा। जो राशन कार्डधारक के पंजीकृत मोबाइल पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन ई-वेइंग मशीनें इस महीने के अंत तक जिले की सभी उचित दर दुकानों पर लगा दी जाएंगी। इससे कोटेदार घटतौली नहीं कर सकेंगे। लोगों के हित में सरकार की अच्छी पहल है। - उमेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी