फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात : RTO ऑफिस से मिलेगी ई-व्हीकल की सब्सिडी, आवेदन के लिए करना होगा ये काम; जान लें नियम

Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी लेने के लिए पहले काफी इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए राहत वाली खबर है। व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परिवहन विभाग ने पोर्टल बनाया है, इससे लोगों को काफी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
वाहन स्वामियों को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Subsidy in Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी पाने के लिए वाहन स्वामियों को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। मुख्यालय स्तर से मिलने वाली सब्सिडी अब स्थानीय परिवहन कार्यालय से मिलेगी। परिवहन मुख्यालय से मिलने वाली इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी वितरण में हो रही देरी के चलते व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत को लेकर ई-व्हीकल पर प्रदेश सरकार का अधिक जोर है। यह व्यवस्था हुई थी कि वाहन खरीदने के कुछ ही दिनों में सब्सिडी वाहन स्वामी के खाते में पहुंच जाएगी, लेकिन आवेदन करने के बाद भी महीनों से लोगों को सब्सिडी नहीं मिल पा रही है। 

प्रदेश मुख्यालय से सब्सिडी वितरण के लिए परिवहन विभाग ने पोर्टल विकसित किया है, लेकिन आवेदन में भी परेशानी आ रही थी। बाद में पोर्टल की दिक्कतें दूर करा दी गई, इसके बाद भी जिले के वाहन स्वामियों को सब्सिडी का इंतजार है। 
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने समस्या को मुख्यालय स्तर पर उठाया और तब निर्णय लिया गया है कि परिवहन कार्यालय से सब्सिडी की धनराशि वाहन स्वामी के खाते में भेजी जाएगी। पोर्टल को स्थानीय स्तर पर संचालित किए जाने को लेकर अपडेट किया जा रहा है। 

किस वाहन पर कितनी सब्सिडी : ई-बाइक पर 5000 हजार रुपये, ई-कार एक लाख रुपये और ई-गुड्स कैरियर पर एक लाख रुपये और ई-बस प्राइवेट पर 20 लाख रुपये की सब्सिडी है।

बोले अधिकारी
परिवहन कार्यालय से ही सब्सिडी भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द वाहन स्वामियों को सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी। - शिखर ओझा, आरटीओ प्रशासन 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें