फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लखनऊ की उड़ानें वाराणसी में शिफ्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के रनवे मरम्मत और सामांतर टैक्सी वे निर्माण कार्य के चलते उड़ानें प्रभावित हैं। ऐसे में लखनऊ एयरपोर्ट की कुछ उड़ानें वाराणसी एयरपोर्ट से संचालित किए जाने की तैयारी है। हैदराबाद, मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली की उड़ानें बाबतपुर एयरपोर्ट पर शिफ्ट की जा सकती हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि दिन की कुछ उड़ानें शिफ्ट की जा सकती हैं। आजमगढ़ एयरपोर्ट से भी कुछ विमान उड़ान भर सकते हैं।
लखनऊ एयरपोर्ट पर एक मार्च से जुलाई तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। अल सुबह और देर शाम की कुछ उड़ानें हैं। कुछ विमानों को रद्द कर दिया गया, लेकिन होली से पहले अधिकतर उड़ानों को वाराणसी और लखनऊ के आसपास एयरपोर्ट से संचालित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एएआई की ओर से अभी कोई ठोस दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। हालांकि अपने यहां तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें