फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: बिजनेस आइडिया को जमीन पर उतारेगा एआई, आईआईटी-बीएचयू के स्टार्टअप की मदद करेंगी कंपनियां

Mon, 03 Feb 2025 03:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू में ई समिट और स्टार्टअप एक्सपो का समापन हो गया। इस दौरान छात्रों के इनोवेशन को विकसित करने के लिए मंच मिला। इस बीच 
आईआईटी-बीएचयू के छात्रों की मदद के लिए कई कंपनियां आगे आई हैं।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में ई-समिट का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी-बीएचयू की ई-समिट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को बिजनेस आइडिया, प्लान और सपनों को जमीन पर उतारने वाला ब्रिज बताया गया। समाज को अलग ही लेवल का बनाएगा। संस्थान के एबीएलटी हॉल में तीन दिन तक वोर्टेक्स ऑफ विजनरीज थीम पर चल रहे ई समिट और स्टार्टअप एक्सपो का समापन हो गया। इस बीच दुनिया भर से आए बिजनेस टाइकून, स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों और युवा उद्यमियों ने छात्रों के इनोवेशन को विकसित करने का एक मंच तैयार किया। आईआईटी-बीएचयू के छात्रों की मदद के लिए कई कंपनियां आगे आई हैं।

विज्ञापन


इवेंट में छात्रों के 15 से स्टार्टअप को निवेश और अन्य मदद करने पर सहमति बनी। पैनल ने वेंचर कैपिटल में दीर्घकालिक स्थिरता और स्केलेबिलिटी को जरूरी बताया। इसके विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं स्टार्टअप एक्सपो में तकनीकी, स्वास्थ्य और वाहनों के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन किया गया। कई चैलेंज और गेम्स खेल गए। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सरकार द्वारा किए गए डिजिटल पहल और उनसे होने वाले उद्यमिता विकास के बारे में बताया गया।

विज्ञापन

सफल बिजनेस बनाने के लिए निरंतरता जरूरी

कार्यक्रम करा रहे छात्रों ने बताया कि इस इवेंट में कई योजनाओं के साथ ही एआई में बढ़ते अवसरों पर बात हुई। इस इवेंट ने उनके स्टार्टअप को आगे बढ़ने के लिए ऊर्जा दे दी है। भविष्य में बड़ी कंपनियों के साथ काम करने और बिजनेस फैलाने का बेहतर अवसर मिलेगा। पैनल चर्चा में जोस्टल के सीईओ धर्मवीर सिंह ने कहा कि एक सफल बिजनेस बनाने के लिए निरंतरता और फ्लेक्सिबिलिटी बहुत जरूरी है। एआई से ऑनलाइन पढ़ने के बजाय प्रैक्टिकल अध्ययन करें। ये आपके महत्वाकांक्षाओं को जमीन पर उतारने में मदद करेगा।

पहुंचे 4000 से ज्यादा प्रतिभागी
एक्सपो में आए युवा उद्यमियों ने कहा कि पैनल चर्चा में फ्रॉम यूनिकॉर्न्स टू जेब्रास: डाइवर्सिफाइंग वेंचर कैपिटल स्ट्रैटेजीज से चिन्मय शर्मा, मनन आनंद (निवेशक, ग्रोएक्स) और सौरभ सिंह (डायरेक्टर, त्रिफेक्टा कैपिटल) ने भाग लिया। आईआईटी बीएचयू में ई-सेल के प्रमुख प्रो. रजनेश त्यागी के अनुसार इस तीन दिवसीय समिट में 4000 से ज्यादा प्रतिभागी, 20 प्रमुख वक्ता और 10 इवेंट्स किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें