शहर को स्मार्ट और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए परिवहन निगम की ओर से ई-बसों का संचालन होगा। यात्रियों को आम बसों से ज्यादा आरामदायक कुर्सियां और पैक खिड़कियां मिलेंगी, जिससे आम बसों की तरह धुल और बाहर की प्रदूषण युक्त हवा बस के अंदर नहीं आ सकेगी।
बस में अंदर और बाहर डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन लगी होगी, जिससे लोग आने वाले स्टाप को सामने देख सकेंगे। बस का किराया निर्धारित करने के बाद अब रूट का खाका तैयार किया जा रहा है। मिर्जामुराद में चल रहा चार्जिंग स्टेशन का कार्य अपने अंतिम चरण में है।