फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बसों को यात्रियों का इंतजार: काशी के इन रूटों पर ई-बसों को नहीं मिल रहे यात्री, रोजाना 50 हजार रुपये का घाटा

Thu, 18 Jan 2024 02:34 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कड़ाके की ठंड का असर ट्रेनों और विमानों पर ही नहीं बसों पर भी हो रहा है। ठंड और कोहरे के चलते शहर में कालभैरव और गोदौलिया रूट पर इलेक्ट्रिक बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसका परिणाम है कि बसों को रोजाना 50 हजार रुपये आय में चपत लग रही है। 
विज्ञापन
बनारस में इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड और कोहरे के चलते सिटी की ई-बसें प्रभावित हो रही हैं। विभिन्न रूटों पर बसों का फेरा भी कम हो गया है। कैंट-मैदागिन-कालभैरव मंदिर रूट और कैंट-गोदौलिया रूट पर सिटी बस को यात्री नहीं मिल रहे हैं। जबकि नव वर्ष के पहले इन रूटों पर ई-बसों का पांच से छह फेरा अतिरिक्त बढ़ाया गया था। अब यात्रियों के इंतजार में ई-बसें दिन भर खड़ी रह जा रही हैं। सिटी बसों को रोजाना लगभग 50 हजार रुपये का घाटा हो रहा है।

विज्ञापन


नव वर्ष के पहले तक सवा दो लाख रुपये रोजाना ई-बसों से सिटी सर्विसेज को आय होती थी। अब ये घटकर 1.70 और 1.80 लाख हो गई है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या में कमी हो गई है। कोहरे और ठंड के चलते यात्री सफर पर नहीं निकल रहे हैं।

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एआरएम एके सिंह ने बताया कि ठंड की वजह से यात्री कम आ रहे हैं। अधिकतर रूटों पर गुजरने वाली बसों का लोड फैक्टर कम हो गया है। बसों को फुल करने में चालक व परिचालक को बहुत जोर लगाना पड़ रहा है। पहले यह स्थिति थी कि बस के इंतजार में सवारियां सड़क पर खड़ी रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें