डायनेमिक हाईड्रोलिक टेस्टिंग सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
बरेका के हाई हार्स पावर रेल इंजन में वॉटर पंप असेम्बली के लिए एक अत्याधुनिक डायनेमिक हाइड्रोलिक टेस्टिंग अरेंजमेंट विकसित किया गया है, जिससे पंप की गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया और भी प्रभावशाली, सुरक्षित और भरोसेमंद बन गई है।
इस प्रणाली के तहत वॉटर पंप असेम्बली को मोटर, वी-बेल्ट और पुली की सहायता से संचालित किया जाता है। यह एक कॉम्पैक्ट सिस्टम है, जिसमें न तो किसी प्रकार की तेज आवाज होती है और न ही लुब्रिकेशन की आवश्यकता होती है।
महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान वॉटर इनलेट पाइप से पानी खींचा जाता है और आउटलेट पाइप से 30 से 55 पी एस आई (पीएसआई) के दबाव पर डिस्चार्ज किया जाता है। संपूर्ण प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए वी-बेल्ट और पुली ड्राइव पर सेफ्टी गार्ड लगाया गया है। साथ ही, बेल्ट की टाइटनेस को नियंत्रित करने के लिए मोटर को समायोजित करने की सुविधा है।
इसे भी पढ़ें; Buddha Purnima 2025: नगर आयुक्त ने सारनाथ इलाके का किया निरीक्षण, बोले- व्यवस्थाएं कराएं चुस्त दुरस्त
इस प्रणाली की विशेषता यह है कि पूरी वॉटर पंप असेम्बली की डायनामिक हाइड्रॉलिक टेस्टिंग नट साइज 1-14 सेल्फ लॉकिंग (सेल्फ लॉकिंग) को बिना निकालें पुली को लगाकर सफलतापूर्वक की जा सकती है। इससे वॉटर पम्प को रेल इंजन में लगाने या बाहर भेजने से पूर्व ही उसका परीक्षण सुनिश्चित हो जाता है, जिससे फील्ड में लाइन फेल्योर की संभावना न्यूनतम रह जाती है और उत्पाद की विश्वसनीयता में भी वृद्धि होती है।