चांदपुर गांव में सोमवार की शाम जमीन पैमाइश में दो पक्षों में हुई लाठी डंडे से मारपीट, पथराव,व फावड़े से हमला करने के मामले में फावड़े से गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण यादव के बेटे विजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि जमीन पैमाइश के दौरान चांदपुर गांव में खंजाटी यादव पैमाइश करा रहे थे पड़ोसी लक्ष्मण यादव अपनी जमीन बताकर विरोध शुरू किया तो रमेश यादव,इंदल यादव, मुरारी यादव, सचिन यादव, अज्ञात लोगों ने लाठी, डंडे,पथराव व फावड़े से प्रहार कर दिया जिससे लक्ष्मण यादव की नाक कट गई।
वहीं दो और इनके परिजन घायल हो गए थे।इस मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दो आरोपी मुरारी यादव व अंकित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।तीन अभियुक्तों की तलाश जारी है।