फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: एक लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली; प्रदीप और भोले की तलाश

Mon, 25 May 2026 08:19 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में बीते एक मई को आजाद बिंद की हत्या को अंजाम दिया गया था। इस मामले में सोमवार की सुबह एसओजी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी रवि यादव ढेर हो गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव की फाइल फोटो और बगल में दूल्हा आजाद बिंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Encounter News: जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात हुई मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम के दो जवान बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण बाल-बाल बच गए। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन





पुलिस के अनुसार मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास हुई। पुलिस और एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी रवि यादव इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई। वहीं खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन

पुलिस की टीम दे रही दबिश

यह है मामला
एक मई को शादी के लिए बारात लेकर जा रहे 25 वर्षीय आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने मामले में सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया था। इनमें प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घटना के बाद से पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस की दस टीमें दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर और नेपाल तक छापेमारी कर रही थीं। इसी दौरान रवि यादव के खेतासराय क्षेत्र में होने की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें