फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School timings changed: भीषण गर्मी और लू के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, इतने बजे तक चलेंगी आठवी तक कक्षाएं

Tue, 18 Apr 2023 09:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

School timings changed: भीषण गर्मी और लू चलने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन
गर्मी में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और लू चलने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक चलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से सोमवार को देर शाम इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड सहित सभी निजी, सरकारी विद्यालयों में लागू होगा। सभी को इसका कड़ाई से अनुपाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मौसम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप और गर्म हवाओं से मौसम बदल गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्म हवाओं के साथ मौसम में हो रहे बदलाव से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा है।

अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। धूप के साथ गर्म हवाएं भी चल रही हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप की वजह से ही सोमवार को दशाश्वमेध, अस्सी, राजेंद्र प्रसाद घाट और शहर की सड़कों पर सन्नाटे छाया रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार आने वाले दिनों में अभी तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें