फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर, ट्रक का केबिन काटकर एक शव निकाला गया

Tue, 18 Apr 2023 08:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर काजीसराय में मंगलवार की सुबह ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थन पर पहुंचे फिर पुलिस को फोन किया गया। टक्कर इतनी तेज थी की ट्रक का केबिन तहस-नहस हो गया।
विज्ञापन
वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर काजीसराय में मंगलवार की सुबह ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई।

विज्ञापन

टक्कर के बाद ट्रक और ट्रेलर में सवार चालक व परिचालक केबिन में फंस गए। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। केबिन में बादल ट्रक चालक को कड़ी मशक्कत करते हुए पुलिस ने बाहर निकाला उसकी पार्टी छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गई थी। जानकारी अनुसार मंगलवार अलसुबह 3 बजे काजी सराय में वाराणसी से बाबतपुर की तरफ जा रहे टेलर और बाबतपुर से वाराणसी की तरफ आ रहे ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगलाहिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों वाहनों में सवार चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हरहुआ सचिन पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ट्रक-ट्रेलर में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
ट्रेलर में फंसे चालक अमित यादव पुत्र जगराज यादव निवासी हरखपुर करहुआ थाना मालीपुर जनपद अंबेडकर नगर व परिचालक अशोक पुत्र रामबरन निवासी मालीपुर अकबरपुर अंबेडकरनगर को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाल कर सेहमलपुर स्थित निजी अस्पताल में भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रक की केबिन में फंसे चालक को हाइड्रा की मदद से चार घंटे बाद बाहर निकाला गया। ट्रक चालक का शव कई टूकड़ों में बंट गया था। अभी तक ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं दुर्घटना होने और एक लेन चालू होने के चलते वाराणसी बाबतपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया हालांकि पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए परेशान दिखे। 
 
विज्ञापन

मृत चालक का शव - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले भी हुआ था हादसा
हरहुआ में ओवरब्रिज के नीचे पिछले पांच दिनों से सड़क के मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके चलते हाइवे पर एक ही लेन संचालित हो रहा है। यही कारण है कि हरहुआ में आयेदिन हादसा हो रहा है। शनिवार को सायं काल कोइरायपुर मोड़ पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के धनेसरी निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह की भी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे होने के चलते भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। ऐसे में सड़क मरम्मत के समय रूट डायवर्ट करने के साथ ही पुलिस बल की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें