फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण आपका जीवन बन सकता है नरक, जानें इससे बचने के उपाय

Mon, 10 Feb 2020 09:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण जीवन में अनेक तरह की समस्याएं आती हैं। ग्रहों का प्रकोप इतना खतरनाक होता है कि कोई व्यक्ति अपने ही हाथों से खुद को बर्बाद कर लेता है। चिंतामणि गणेश मंदिर के पुजारी चल्ला सुब्बा राव शास्त्री के अनुसार ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण आपका जीवन नरक बन सकता है। 

विज्ञापन


कोई भी ग्रह अशुभ स्थान में बैठा हो तो वह व्यक्ति के जीवन में विपरीत परिस्थितियां पैदा करता है। जिस कारण व्यक्ति का आत्मबल टूटने लगता है और उसका जीवन तनाव और चिंताओं से घिर जाता है। नवग्रहों यानि नौ ग्रहों को शांत करने के लिए नवग्रह पूजन ही एकमात्र समाधान है।

विज्ञापन

नवग्रह पूजन के लाभ

jyotish prediction
नवग्रह पूजन से कोई एक ग्रह नहीं बल्कि पूरे नौ ग्रह प्रसन्न होते हैं और आपको एकसाथ नौ ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है। अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह नीच या अशुभ स्थान में होकर बुरा प्रभाव डाल रहा है और इसके कारण आपके जीवन में अनेक कठिनाईयां आ रहीं है तो आपको नवग्रह पूजन अवश्य करवाना चाहिए।

नवग्रह पूजन की सबसे खास बात यही है कि इसे कोई भी करवा सकता है। इस पूजन से आपकी कुंडली के सभी दोष शांत होते हैं। सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए आप नवग्रह पूजन करवा सकते हैं।

नवग्रह दोष शांति पूजा विधि
नवग्रह दोष के निवारण हेतु पूजन की अनेक विधि हैं। सबसे उत्तम विधि वैदिक मंत्रों द्वारा किया जाने वाला विधान है। नवग्रह दोष की शांति के लिए नौ ग्रहों को उनके मंत्रों द्वारा शांत किया जाता है।

पूजन का महत्व
यह पूजा अथवा अनुष्ठान कराने से आपके महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होते हैं। इस पूजा के प्रभाव से आपके जितने भी रुके हुए काम हैं वो पूरे हो जाते हैं। शारीरिक और मानसिक चिंताएं दूर होती हैं। नौकरी, करियर ,प्रेम,विवाह और जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें