फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते अब सप्ताह में दो दिन निरस्त रहेगी चौरी चौरा स्पेशल ट्रेन

Tue, 15 Dec 2020 09:00 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर दिखाई पड़ने लगा है। कई ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा तो कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व में निरस्त चौरी चौरा स्पेशल ट्रेन को अब सप्ताह में दो दिन निरस्त करने का रेलवे ने निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज स्पेशल 18, 19, 25, 26 दिसंबर व  01, 02, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 जनवरी को प्रयागराज रामबाग-कानपुर अनवरगंज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। जबकि 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 19, 20, 26, 27 दिसंबर व  02, 03, 09, 10, 16, 17, 23, 24, 30 व 31 जनवरी को कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।


स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन संख्या 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 व 31 दिसंबर व  01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 व 31 जनवरी दिन पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी। वहीं  04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 19, 21, 23, 24, 26, 28, 30 व 31 दिसंबर व 02, 04, 06, 07, 09, 11, 13, 14, 16, 18, 20, 21, 23, 25, 27, 28 व 30 जनवरी और 01 फरवरी को पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें