फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरपतपुर और डुबकियां में डायरिया, कई बीमार

Thu, 11 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के नरपतपुर गांव की दनियालपुर बस्ती और डुबकियां की मुस्लिम बस्ती में जलभराव एवं दूषित पेयजल के कारण डायरिया का प्रकोप फैल गया है। दोनों बस्तियों में करीब एक दर्जन लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरईगांव की टीमों ने पहुंचकर पीड़ितों का इलाज किया।
विज्ञापन


नरपतपुर के दानियालपुर बस्ती में महीने भर से जलभराव के चलते हालात बदतर हैं। वहीं, हैंडपंपों से दूषित पानी आ रहा है। कोई विकल्प न होने के कारण बस्ती के लोग इसी पानी का सेवन करते हैं। ऐसे में कई लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं। जलालुद्दीन (60), सलमान का बेटा मुन्ना (4), समीर (4), कैशआलम का दस माह का पुत्र जैनब, राजू की पत्नी बदरून्निशा (28), राजू का बेटा सागर (8 ), अब्बास का पुत्र फैशल (10), एजान (4 ), करीमुद्दीन (17) और साजिया (58) समेत कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।

इसी तरह डुबकिया में भी करीब एक दर्जन लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं। बुधवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीम दनियालपुर पहुंची आैर डुबकिया में पीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में पीड़ितों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें