फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा राजगीर, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा

Fri, 28 Jul 2023 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के हिरामनपुर गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे  हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात वह नशे में धुत होकर मोबाइल के टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हिरामनपुर गांव में शुक्रवार की रात एक राजगीर शराब के नशे में प्रधानमंत्री आवास की किश्त जारी करने के लिए पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।

विज्ञापन


सारनाथ क्षेत्र के हिरामनपुर गांव निवासी राजगीर सुभाष प्रजापति की बेटी शिखा ने बताया कि उसके पिता के नाम से आवास स्वीकृत है। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये मिल गए तो हमने पुराना मकान गिरा दिया। आगे की किस्त जारी करने के लिए फोटो द्वारा प्रमाणित करने वाले 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

इससे दुखी होकर पिता शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उनका कहना है कि सरकार मुफ्त में आवास दे रही है तो हम किसी को पैसा क्यों दें? हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और दमकलकर्मियों ने सुभाष को टावर से नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विजय मिश्र सहित दो को एक-एक साल की सजा, छह साल पहले दी थी जान से मारने की धमकी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें