मिर्जामुराद में छुट्टा पशुओं को लादने जा रही पशुतस्करों की गाड़ी ने दो घरों व कई बिजली के खम्भे को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं स्थानीय नागरिक रामनारायण बिंद द्वारा विरोध किए जाने पर पशुतस्करों ने अपने बचाव में हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने शराब में धुत दो पशुतस्करों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जिनमें से कई भागने में सफल हो गए।