कोरोना संक्रमण की रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट, सीसीआई लैब, आईएमएस बीएचयू, सुश्रुत हॉस्टल ट्रामा सेंटर बीएचयू समेत परिसर में कुल 30 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। जबकि आईएमएस निदेशक कार्यालय में भी तैनात एक कर्मचारी, उसके परिवार के सदस्य संक्रमित हुए हैं।
रोडवेज में चार, बरेका में 74 मिले संक्रमित
रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बरेका परिसर में 74 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रोडवेज में चार, आईआईटी बीएचयू, लहरतारा स्थित एक अपार्टमेंट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यहां भी मिले संक्रमित मरीज
भगवानपुर में 12, कैंटोंमेंट में 6, नाथूपुर,मंडुआडीह, लल्लापुरा स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े चेतगंज, हबीबपुरा,विनायक, कमच्छा, खुशहाल नगर,योगा नगर मंडुआडीह में एक ही ब्लॉक में चार महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कबीर नगर, दुर्गाकुंड, मकबूल आलम रोड, रॉयल रेजिडेंसी महमूरगंज के अलावा पहाड़िया, लंका, शिवपुर, महमूरगंज, कंदवा, खोजवा, ईएसआई हॉस्पिटल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, लक्शा, सोनिया, सिगरा, खोजवा, भगवानपुर, पहाड़िया, टकटकपुर, महेशपुर, पुलिस लाइन पांडेपुर आदि जगह पर संक्रमित मरीज मिले हैं।
होम आइसोलेशन में 215 स्वस्थ, 6725 का चल रहा इलाज
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर यह है कि रविवार को सबसे ज्यादा 215 मरीजों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि अस्पताल से एक मरीज डिस्चार्ज हुआ। बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती प्रहलाद घाट निवासी 63 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। इधर, नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित 29841 मरीज में 22617 के डिस्चार्ज और 399 की मौत के बाद अब होम आइसोलेशन और अस्पताल मिलाकर कुल 6725लोगों का इलाज चल रहा है। इधर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ विभाग की ओर से जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। रविवार को सबसे ज्यादा 7215 लोगों की अलग-अलग जगहों पर कोरोना की जांच हुई और 7800 मरीजों की रिपोर्ट भी मिली है।