एक होटल के मैनेजर ने अपने साथियों के साथ रात के एक बजे गंगा घाट पर गए। जहां नशे में धुत्त उज्ज्वल ने गंगा में स्नान की जिद्द की। नाविकों ने समझाया भी लेकिन वो नहीं माने और गंगा में कूद पड़े।
भेलुपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में स्थित एक होटल का मैनेजर उज्जवल कुमार (32 साल) अपने दो साथियों सुंदरम और रितेश मिश्रा साथ मंगलवार की सुबह नगवा स्थित रविदास घाट पहुंचे। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीनों मोटरसाइकिल खड़ी कर घाट किनारे पहुंचे।
विज्ञापन
जिसके बाद उज्ज्वल गंगा में स्नान करने की बात करने लगा। उज्ज्वल और सुंदरम नशे में धुत थे। इसके बाद सुंदरम और उज्ज्वल स्नान करने के लिए गंगा में उतर गए। इस दौरान घाट किनारे सोए नाविकों ने दोनों को काफी गहरा होने का हवाला देते हुए स्नान करने से मना किया।फिर भी दोनों उसकी बातों को अनसुना कर गंगा में कूद गए। गंगा जाने के बाद दोनों डूबने लगे। इस बीच वहां मौजूद रितेश मिश्रा ने शोर मचाया। तब जाकर नाविकों ने सुंदरम को किसी तरह गंगा से खींच कर बाहर निकला।
मृतक उज्ज्वल कुमार बारी कॉपरेटिव कालोनी बोकारो स्टील सिटी झारखण्ड का रहने वाला था। उसके पिता नरेंद्र कुमार सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ पहुंचे। मृतक अविवाहित था। और महमूरगंज में एक होटल में मैनेजर की नौकरी करता था। नगवा चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि डूबने वाले शव की तलाश कराई जा रही है।उज्ज्वल होटल में काम करने वाले जन्सा खरगूपुर के रहने वाले रितेश और कानपुर के रहने वाले सुंदरम के साथ रविदास घाट पहुंचा था। रितेश ने बताया कि उज्ज्वल और सुंदरम नशे में धुत थे।