फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जनरल स्टोर पर दवा बिक्री के फैसले के विरोध में उतरे दवा विक्रेता, बोले निर्णय वापस ले सरकार

Mon, 05 May 2025 12:23 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

जनरल स्टोर पर दवा बिक्री के प्रस्ताव के विरोध में दवा विक्रेताओं ने विरोध दर्ज किया और समिति के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए सरकार से निर्णय निरस्त करने की मांग किया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाओं की जनरल स्टोर पर बिक्री के प्रस्ताव का दवा विक्रेताओं ने विरोध किया है। दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारियों ने सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन के ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की ओर से बनी कमेटी के प्रस्ताव को गलत बताया है। साथ ही सरकार इसको वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन


जिले में बुलानाला, सप्तसागर, नेहरू मार्केट में थोक और फुटकर की करीब पांच हजार दुकानें हैं। यहीं से वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल भर में दवाइयां बिक्री के लिए जाती हैं। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह का कहना है कि एडवाजइरी बोर्ड की सहमति के बाद जिस तरह से ओटीसी यानी ओवर द काउंटर बिकने वाली दवाओं की सूची बनाने की बात कही गई है, वह गलत है।

ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को दिए ज्ञापन के माध्यम से इस तरह के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की है। महामंत्री ने चेतावनी दी कि यदि प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया गया तो बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें