आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाएं मिलने के मामले में मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आजाद अधिकार सेना वाराणसी के महासचिव कुलदीप बरनवाल ने इससे पूर्व कई बार जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाएं मिलने की शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब दवाएं पकड़ी गई हैं तो इसके लिए प्रमुख अधीक्षक ही जिम्मेदार हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
मामले में मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अस्पताल परिसर में चलने वाले जन औषधि केंद्र के बारे में समय-समय पर रिपोर्ट ली जाती है। ब्रांडेड दवाओं की बिक्री होना गंभीर है। नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी।