फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कटी गर्दन से फूटी खून की धार, चीनी मंझे से खतरे में पड़ी दवा व्यापारी की जान

Sat, 07 Jan 2023 11:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रास्ते और सड़कों पर पोल और पेड़ में उलझकर लटक रहा चीन मांझा अब राहगीरों को घायल कर रहा है। अक्सर बाइक व साइकिल से चलने वाले इसके शिकार हो रहे हैं> वाराणसी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां दवा व्यापारी की जान बाल-बाल बची। 
विज्ञापन
चीनी मंझे से कटा गला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के राजघाट पुलिस पिकेट के पास चीनी मंझे से बाइक सवार दवा व्यापारी शैलेंद्र शुक्ला (38) का गला कट गया। शुक्रवार की शाम हुई घटना के दौरान लहूलुहान हाल में व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निवासी शैलेंद्र शुक्ला का मंडुवाडीह क्षेत्र में दवा का थोक कारोबार है। शैलेंद्र शुक्ला शुक्रवार की दोपहर पड़ाव गए थे। लौटते समय बाइक सवार शैलेंद्र जैसे ही राजघाट पुलिस पिकेट के पास पहुंचे थे कि अचानक चीनी मंझा गले में फंस गया। वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरे।  कटी गर्दन से खून की धार बहने लगी। 

शैलेंद्र को राहगीरों ने उठाया और आननफानन पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद शैलेंद्र को परिजनों ने मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि अब खतरे की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

परिजनों ने प्रतिबंधित चीनी मंझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चीनी मंझा आए दिन किसी न किसी के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। अभियान चलाने के बावजूद पुलिस पूरी तरह से बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रही है। 

शाहंशाहपुर में चीनी मंझे से पक्षी घायल

शाहंशाहपुर में चीनी मंझे में फंसकर पक्षी घायल हो गया। उसके पंख में मंझा फंसा हुआ था। डॉ. प्रदीप कुमार ने पक्षी का इलाज किया। बताया दो दिन में घाव भरने पर पक्षी को छोड़ दिया जाएगा।

चोरी छिपे हो रही है चीनी मंझे की बिक्री

गोमती, वरुणा और काशी जोन में पड़ने वाले कई थाना क्षेत्रों में दुकान और घर से चीनी मंझे की बिक्री की जा रही है। आदमपुर थाना अतंर्गत हनुमान फाटक, कोनिया, पीलीकोठी, कोतवाली के अंबिया मंडी, दुल्लीगढ़ही, दारानगर, प्रकाश वीर मंदिर, जैतपुरा के छोहरा, बड़ी बाजार, कच्चीबाग, चौक के दालमंडी, घ्ंाुघरानी गली, चौमामा, हौजकटोरा, पत्थरगलिया, कालीमहाल, औरंगाबाद, सोनिया सहित अन्य इलाकों में चीनी मंझे की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

कुंडीगढ़ टोला से साढ़े 30 किलो चीनी मंझा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार 

चौक पुलिस ने शुक्रवार की रात दालमंडी के कुंडीगढ़ टोला में छापा मारकर दुकान से साढ़े 30 किग्रा प्रतिबंधित चीनी मंझे बरामद किए। इस दौरान आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया।  चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के अनुसार, दालमंडी चौकी प्रभारी अजय कुमार की टीम ने कुंडीगढ़ टोला में अवैध तरीके से चीनी मंझे की बिक्री होने की सूचना पर छापा मारा।

इस दौरान दुकानदार सलमान अहमद निवासी कुंडीगढ़ टोला को हिरासत में लिया गया। दुकान से साढ़े 30 किलोग्राम चीनी मंझा बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, क्षेत्र के दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि कोई चीनी मंझे की बिक्री करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें