फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, पहले लर्निंग वालों को मिलेगा टाइम स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते लॉकडाउन के कारण ड्राइविंग लाइसेंस न बनवा पाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब नौ जून से संभागीय परिवहन कार्यालय में डीएल बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आरटीओ आफिस में लाइसेंस बनाये जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए पहले चरण में एक फरवरी से 30 जून तक वैध लर्निंग लाइसेंस धारकों को ही इसका मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इसमें पहले से आनलाइन आवेदन करने वालों को मौका मिलेगा। बस उन्हें दुबारा ऑनलाइन आवेदन कर नए सिरे से समय लेना होगा। इसके लिए उनके द्वारा पहले से जमा की गई फीस मान्य होगी। खास बात है एक दिन में 320 आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा जिसमें बाबतपुर स्थित आफिस में 200 और चौकाघाट स्थित आफिस में 120 लोगों का लाइंसेंस बनाया जाएगा। इसके पहले जिन चार हजार लोगों ने आवेदन कर टाइम स्लॉट लिया था, उन्हें भी नए सिरे से समय दिया जाएगा। इसमें तीन टाइम स्लॉट होगा। सुबह 10 से 12 बजे, 12:30 से 2:30 बजे और 3 से 5 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा होगी। लर्निंग लाइसेंस के बाद बाकी लोगों को टाइम स्लॉट मिलेगा।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के उद्देश्य से एक समय में दस लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करके आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार राय, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें