फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी खोलने की कवायद में जुटा बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद चल रही बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी को खोलने की कवायद शुरू हो गई है। ओपीडी कब से खुलेगी और मरीज कैसे देखे जाएंगे हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। लेकिन बीएचयू प्रशासन की ओर से अलग-अलग ओपीडी का दौरा भी अस्पताल की एक टीम कर चुकी है।
विज्ञापन

लॉक डाउन शुरू होने के समय से ही बीएचयू अस्पताल की ओपीडी बंद चल रही है। हालांकि इमरजेंसी सेवा चल रही है। अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ ही सुपर स्पेशियालिटी कांप्लेक्स में कोरोना संक्रमित मरीजों इलाज भी किया जा रहा है। अब बीएचयू प्रशासन सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी को खोलने की तैयारी में जुट गया है। फिलहाल इसके लिए एक टीम बाल रोग, न्यूरो सर्जरी, दंत चिकित्सा सहित अन्य विभागों की ओपीडी का दौरा कर चुकी है। अब इसकी समीक्षा की जा रही है। उधर अस्पताल के अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों द्वारा टेली मेडिसिन के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें