फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र में बड़ा हादसा, सीमेंट की शीट लदा ट्रक खाई में गिरने से चालक और कंडक्टर की मौत

Sat, 20 Jun 2020 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र केमारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर शनिवार को बेकाबू होकर सीमेंट की शीट लदा ट्रक खाई में गिर पड़ा। हादसे में चालक अजहरुद्दीन(28) व खलासी (कंडक्टर) मिथुन(18) की मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सीमेंट की शीट के नीचे दबे खलासी के शव को बाहर निकलवाया। जिला अस्पताल में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

जौनपुर से शुक्रवार को सतहरिया से सीमेंट की शीट लाद कर सोनभद्र होते हुए ट्रक मध्य प्रदेश के बैढ़न जा रहा था। ट्रक सीमेंट की शीट लेकर शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर ट्रक पहुंचा था।


इसी दौरान अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक और खलासी शीट के नीचे दब गए और मदद की गुहार लगाने लगे। रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही दलबल के साथ चौकी प्रभारी गुरमा प्रमोद कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से सीमेंट की शीट के नीचे दबे चालक और खलासी को बाहर निकलवाने में जुट गए। आधे घंटे तक प्रयास करके पुलिस ने चालक अजहरुद्दीन ग्राम बड़होर थाना बभनी को निकलवा कर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया।

यहां चालक अजहरुद्दीन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया। इस बीच बीएचयू ले जाते समय रास्ते में चालक की मौत हो गई। उधर करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने शीट केनीचे दबे खलासी मिथुन कुमार निवासी बड़होर थाना बभनी का शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। गुरमा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवार के लोग जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें