फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने पत्नी और दो मासूम बेटियों को चलती कार से फेंका

Wed, 23 May 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पत्नी और बेटियों का सीएचसी पर चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले के गोहना आजमगढ़  मार्ग स्थित चालीसवां  पेट्रोल पंप पर मंगलवार को चलती कार  से एक महिला और उसकी  दो बेटियों को फेंककर शराबी पति भाग निकला। सूचना  पर 108 एंबुलेंस  से तीनों घायलों को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में  भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


महिला को घर से बेरहमी से पिटाई करके कपड़े में लपेटा गया था। दोपहर बाद तीन बजे  चालीसवां गांव के पास एक  कार से कपड़े में लिपटी एक महिला को  फेंकते हुए कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को देखा। कार से पहले महिला और बाद में दो बच्चियों को फेंक कर कुछ लोग तेजी से आजमगढ़ की ओर भाग गए।

लोगों ने पास जाकर देखा तो महिला अचेतावस्था में घायल पड़ी थी। पास में उसकी बेटियां भी घायलावस्था में पड़ी थीं। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाया गया।
विज्ञापन


काफी देर तक चले इलाज के बाद महिला को होश आया तो उसने अपना नाम रीमा (30) पत्नी गोरख निवासी फरीदाबाद मुहम्मदाबाद गोहना बताया। उसकी एक बेटी 12 वर्षीय गरिमा एवं  ढाई वर्षीय नव्या भी उसके साथ रहीं।  

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराबी है। शराब के नशे में वह हमेशा उसकी और बेटियों की पिटाई करता है। मंगलवार को भी उसने शराब के नशे में बेटियों सहित उसकी पिटाई की। जिससे बेहोश हो गई। वह कैसे यहां तक पहुंची उसे पता नहीं चल सका।

जानकारी पाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का  बयान दर्ज किया। इस संबंध में सीओ आलोक जायसवाल का कहना है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है, दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें