फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पांच किलो सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Sun, 13 May 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) वाराणसी की टीम को 12 दिनों के अन्दर ही फिर से सफलता मिली। टीम ने शनिवार की सुबह मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पांच किलो दो सौ ग्राम सोना बरामद किया।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर वाराणसी की डीआरआई टीम मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के आते ही टीम के सदस्य एसी कोच बी-1 में पहुंच गए और एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली।

उसकी कमर में बंधे बेल्ट से सोने के पांच बिस्कुट और हैंडबैग से सोने के टुकड़े बरामद हुए। आरोपी की पहचान संजय सोनी निवासी बेली हावड़ा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर एके राय ने बताया कि पांच किलो दो सौ ग्राम सोना बरामद हुआ है और इसका मूल्य एक करोड़ 66 लाख रुपये है। बताया कि बांग्लादेश से तस्करी कर सोना कोलकाता लाया गया था और इसे कानपुर भेजा जा रहा था। सोना जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

एके राय ने बताया कि संजय ने स्वीकार किया है कि पश्चिम बंगाल से कानपुर सोने की तस्करी के लिए सिंडिकेट लगा है। दो महीने में वह कई बार सोना कानपुर पहुंचा चुका है। गौरतलब है कि एक मई को डीआरआई ने ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच से 10 किलो सोना बरामद किया था। 
विज्ञापन

जनवरी से अब तक 48 किलो सोना हो चुका है बरामद  

demo pic
जनवरी से अब तक मुगलसराय रेलवे स्टेशन से 48 किलो सोना बरामद हो चुका है। यह वह सोना है जिसे राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने पकड़ा है। इसके अलावा कितने किलो सोना स्टेशन से पार हो चुका है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) पहले ही स्वीकार कर चुका है कि बंग्लादेश से प्रतिदिन सौ किलो सोना तस्करी कर भारत पहुंच रहा है। जीआरपी ने 13 अप्रैल को स्टेशन से सात किलोग्राम सोना बरामद किया था।

इसी तरह डीआरआई ने एक मई को दस किलो सोना ब्रह्मपुत्र मेल से पकड़ा था। शनिवार की सुबह सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से एक व्यक्ति को पांच किलो दो सौ ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया।

सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर एके राय ने बताया कि वीआईपी ट्रेनों के एसी कोच में जल्दी चेकिंग नहीं होती है। इसका फायदा तस्कर उठाते हैं। हम लोग भी सटीक सूचना के आधार पर ही छापेमारी करते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें