फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने जा रहे कैडेटों का सपना टूटा, 35 में से मिला एक कोरोना पॉजिटिव

Wed, 23 Dec 2020 07:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का सपना संजोए गाजियाबाद गए एनसीसी कैडेटों का सपना कोरोना ने तोड़ दिया। वहां जांच में एक कैडेट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद वाराणसी मंडल की पूरी टीम को फाइनल चयन की प्रक्रिया में शामिल होने से पहले ही लौटा दिया गया। मंडल की टीम में कुल 35 कैडेटों को चयन कर गाजियाबाद भेजा गया था। टीम में बलिया के कुल आठ कैडेेट शामिल थे। इसमें यूपी 90 बटालियन के दो तथा यूपी 93 के छह कैडेट थे।

विज्ञापन


प्रत्येेक वर्ष गणतंत्र दिवस में भाग लेने के लिए वाराणसी मंडल के विभिन्न जिलों के एनसीसी कैडेटों का चयन मंडल स्तर पर होता है। इसके बाद पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर चयनित कैडेटों को गाजियाबाद में भेजा जाता है जहां फाइनल चयन होता है। यहां से चयनित कैडेट गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होते हैं।

इसके लिए वाराणसी में चयनित 35 कैडेटों को एक बस से 19 नवंबर को गाजियाबाद भेजा गया था। इसमें से वाराणसी का एक कैडेट गाजियाबाद में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद वहां से पूरी टीम को वापस भेज दिया गया। अब  वाराणसी मंडल का कोई भी कैडेट इस वर्ष परेड में शामिल नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन


यूपी 93 बटालियन के सीओ डीएस मलिक ने बताया कि 35 कैडेटों में यूपी 93 के छह और यूपी 90 बटालियन के दो कैडेट का चयन हुआ था।  वाराणसी के एक कैडेट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ जाने से सभी को वापस कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें