फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपोलो से डीआरडीओ अस्पताल का करार, सुविधाओं के साथ प्रयोगों का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संकट काल में मरीजों की सुविधाओं के लिए बने डीआरडीओ अस्पताल का अपोलो अस्पताल से करार हो गया है। अब अपोलो की सुविधाओं, संसाधनों के साथ पर प्रयोगों का लाभ बीएचयू के अस्थायी अस्पताल को मिलेगा। एक महीने में वाराणसी में 35 एचएफएनसी भी बढ़ गया है। कोविड प्रभारी और एमएलसी एके शर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में तीसरी लहर की आशंका से पहले तैयारी और वर्तमान कोरोना संकट के बीच किए गए कामों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

एमएलसी एके शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण दर कम होने के साथ ही वाराणसी में तीसरी लहर से निपटने की तैैयारियां शुरू कर दी र्गइं हैं। इसके लिए बीएचयू, स्वास्थ्य विभाग के साथ सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित होगी। यह टीम भविष्य की जरूरतों के साथ तीसरी लहर से निपटने के लिए सलाहों पर काम करेगी।
एमएलसी एके शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र होने के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय ने वाराणसी की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। अब तीसरी लहर की आशंका में बच्चों पर प्रभाव की बात कही जा रही है। ऐसे में कुछ अस्पतालों को बच्चों के हिसाब से विकसित करने की तैयारी है। इसमें एक्सपर्ट टीम अध्ययन के आधार पर सुझाव भी देगी। काशी कोविड कमांड सिस्टम ने संक्रमण की रोकथाम के लिए बहुत अच्छा काम किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि डीआरडीओ के अस्पताल का अपोलो हास्पिटल से करार हुआ है। इसमें प्रशिक्षण आदि के साथ नए प्रयोगों का लाभ यहां मिलेगा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के दौरान 54 एचएफएनसी था, अब उसमें 35 का इजाफा हो गया है। उन्होंने बताया कि आरएनए मशीन लगने से अब 10 हजार सैंपल की जांच की जा रही है। पीएमओ की निगरानी के चलते प्रतिदिन 700 रेमडेसिविर उपलब्ध हुआ और अस्पतालों में बेड की सुविधा के चलते अब आसपास के जिलों को भी लाभ मिल रहा है।
---------
सीएसची भी अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिले के आठ सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए हैं। 24 घंटे यहां सुविधाएं मिल रही है और सीएचसी प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गांवों मेें टीम अब तक 70 हजार लक्षण वाले मरीजों को दवा किट पहुंचाई गई है। सीएसआर और लोगों की मदद से आक्सीजन प्लांट से लेकर बहुत सुविधाएं मुहैया हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें