मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि पंडित राजन मिश्र चिकित्सालय में हेल्पलाइन नंबर का डिसप्ले करा दिया गया है। परिजनों को पूरी जानकारी दिलाई जा रही है। भर्ती मरीजों की सहूलियत के लिए सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
इन नंबरों पर मिलेगी सेहत की जानकारी
7307422096
7307429705
7307420579
कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि डीआरडीओ अस्पताल में हो रही मौतों पर सरकार तत्काल संज्ञान ले और व्यवस्था में सुधार करे। डीआरडीओ अस्पताल में मौत के आंकड़े लगातार सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। ऐसे में सरकार को चेतना चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं निरीक्षण कर गए थे। उसके बाद भी अगर व्यवस्था ठीक नहीं है तो यह चिंता का विषय है। हाईकोर्ट द्वारा भी उत्तर प्रदेश सरकार को चेताया जा रहा है। लेकिन सरकार हिदायत को दरकिनार कर रही है। पूरे प्रदेश की स्थिति दयनीय है।
टीकाकरण में लोग लगातार अव्यवस्था का सामना कर रहे हैं। गांव में जांच नहीं हो रही है। गंगा किनारे शव हैं। सरकार अंतिम संस्कार के बजाए शवों को जमींदोज कर अपनी नाकामी छुपा रही है। कोरोना का यह भयावह रूप प्रदेश सरकार की कुनीतियों की वजह से है। हर आंसू की कीमत चुकानी होगी। ऐसे में खुद की पीठ थपथपाने से अच्छा है कि जनमानस के बीच सुचारु व्यवस्था हो और मरीजों, अस्पतालों की व्यवस्था में पारदर्शिता हो।