फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आलोक की मुश्किलें बढ़ीं, डॉ. रीना की हत्या का सीन आज हो सकता है रि-क्रिएट

Tue, 16 Jul 2019 11:53 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस में डॉ. रीना के पति डॉ. आलोक की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं, पुलिस धीरे-धीरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में आज लखनऊ से एफएसएल की टीम वाराणसी आ सकती है। 

विज्ञापन


वाराणसी के टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह की हत्या के आरोपी उनके पति डॉ. आलोक सिंह के खिलाफ पुलिस के आवेदन पर सोमवार को अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। डॉ. आलोक की तलाश में कैंट पुलिस की चार टीमें एक बार फिर जौनपुर, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ रवाना की गई है। 

वहीं, पुलिस ने संभावना जताई है कि डॉ. रीना की हत्या से संबंधित क्राइम सीन रि-क्रिएट करने के लिए मंगलवार को लखनऊ से एफएसएल की टीम शहर आ सकती है। रमरेपुर निवासी रंगनाथ सिंह की तहरीर पर उनकी बेटी डॉ. रीना की हत्या के आरोप में कैंट थाने में पति डॉ. आलोक सिंह व सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'डॉ. आलोक का पता नहीं लगा तो फरार घोषित होंगे'

बीती दो जुलाई को डॉ. रीना की उनके घर में मौत हो गई थी। हालांकि वारदात के 13 दिन बाद भी प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली है और प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इसे लेकर रंगनाथ सिंह पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी हैं।

इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद डॉ. आलोक के न मिलने पर उनके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराया गया है। इसके बाद भी उनका पता नहीं लगेगा तो अदालत की अनुमति से उन्हें फरार घोषित करा कर उनकी संपत्तियों की कुर्की कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें