फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रीना हत्याकांड में आरोपी पति डॉ. आलोक गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Thu, 25 Jul 2019 05:45 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डॉक्टर आलोक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के हाईप्रोफाइल केस डॉ. रीना हत्याकांड के आरोपी डॉ. आलोक सिंह आखिरकार पुलिस के सामने आ ही गए। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह की हत्या के आरोप में फरार चल रहे उनके पति डॉ. आलोक सिंह को गुरुवार को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद शाम को डॉ. आलोक सिंह को अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन


धारा 302,498 A,504,506 के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पशुपति नाथ मिश्र की अदालत ने आरोपी डॉ. आलोक सिंह को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पेशी के दौरान काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे।

बीती दो जुलाई को डॉ. रीना सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में डॉ. आलोक और उनके मां-बाप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट पुलिस के प्रार्थना पत्र पर 23 जुलाई को अदालत ने डॉ. आलोक और उनके मां-बाप को फरार घोषित किया था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कुर्की की तैयारियां कर रही थी कि तभी नाटकीय घटनाक्रम में डॉ. आलोक गिरफ्तार हो गए। पुलिस हिरासत में डॉ. आलोक को कैंट इंस्पेक्टर का वीआईपी ट्रीटमेंट (VIP treatment) थाने के पुलिसकर्मियों के साथ ही हवालात में बंद आरोपियों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने पूछताछ का हवाला देते हुए कुछ भी बताने से मना कर दिया।

विज्ञापन

बैठाया गया कुर्सी पर, मंगवाई पानी की बोतल और नमकीन-बिस्किट

डॉ. आलोक को बिस्किट देते इंस्पेकटर - फोटो : अमर उजाला
किसी भी आरोप में मुजरिम थाने पर जाते हैं तो पुलिस उन्हें हवालात में डाल देती है या फिर अपने सामने खड़ा करके पूछताछ करती है, लेकिन डॉ. आलोक के मामले में ऐसा नहीं हुआ। इंस्पेक्टर कैंट ने उन्हें अपने सामने कुर्सी पर बैठाया।

इसके बाद इंस्पेक्टर कैंट ने डॉ. आलोक के लिए पानी की बोतल, नमकीन, बिस्किट और चाय मंगवाई। कैंट इंस्पेक्टर ने ऐसा क्यों किया, इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। बता दें कि डॉ. आलोक के जीजा एमपी सिंह आईएएस हैं और वह जिले के एक राज्य मंत्री के बेहद करीबी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें