फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. गीता उपाध्याय ‘आर्डर ऑफ ब्रिटिश अंपायर’ से सम्मानित

Wed, 30 Nov 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
डॉ. गीता को सम्मानित करते प्रिंस चार्ल्स।
विज्ञापन
भदैनी की भारत नाट्यम नृत्यांगना डॉ. गीता उपाध्याय को ब्रिटेन के ‘आर्डर ऑफ ब्रिटिश अंपायर’ से सम्मानित किया गया है। बकिंघम पैलेस में प्रिंस चार्ल्स ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। यह ब्रिटेन का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है, जिससे काशी की कलाकार को सम्मानित किया गया। भारत रत्न पं. रविशंकर के बाद काशी की धरती से जुड़ी यह दूसरी कलाकार हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। ब्रिटेन की नागरिकता ग्रहण करने के बाद गीता पिछले 25 वर्षों से पति डॉ. श्रीपति उपाध्याय के साथ ब्रेडफोर्ड शहर में रह रही हैं।
विज्ञापन


 संगीत के बनारस घराने में ख्याल गायक डॉ. राजेश्वर आचार्य से गायन की शिक्षा लेने वाली डॉ. उपाध्याय ब्रिटेन में कला संगम की निदेशक हैं। कला संगम भारत समेत दक्षिण एशिया और सार्क देशों से ब्रिटेन के बीच संगीत-कला का आदान-प्रदान करने में जुटी है। कला संगम के जरिए बनारस घराने के संगीत को भी वहां प्रोत्साहन मिलने लगा है। उन्होंने बनारस में ‘काशी कलश’ नामक संस्था के बैनर तले साकेत नगर में नृत्य-संगीत की मुफ्त शिक्षा का एक केंद्र खोला है। डॉ. उपाध्याय के ब्रिटेन में सम्मान से काशी के कलाकारों में खुशी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें