दक्षिणी यूरोपीय देश इटली की राजधानी रोम में आयोजित एयरोस्पेस एवं एयरोनॉटिकल से संबंधित शामिल ऐरो-रेस-कॉन 2023 में वाराणसी की डॉ अमृता मोहन शामिल होंगी। वो कार्यक्रम में व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी।
दक्षिणी यूरोपीय देश इटली की राजधानी रोम में आयोजित एयरोस्पेस एवं एयरोनॉटिकल से संबंधित शामिल ऐरो-रेस-कॉन 2023 में वाराणसी की डॉ अमृता मोहन शामिल होंगी। वो कार्यक्रम में व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी। पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमृता मोहन भौगोलिक सूचना प्रणाली और भूस्खलन संबंधी विषयों पर शोध करती हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन का उद्देश्य तकनीकी और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना और एयरोस्पेस और वैमानिकी इंजीनियरिंग सहित अन्य अंतःविषय क्षेत्रों में अपने नवीनतम शोध निष्कर्षों, विचारों, विकास और अनुप्रयोगों को प्रस्तुत करने के लिए शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए अनुकरणीय मंच प्रदान करना है।