फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईडीए में डॉ. अभिषेक अध्यक्ष, डॉ. अमर अनुपम फिर बने सचिव, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Thu, 25 Dec 2025 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमए सभागार में आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन हुई। इसमें डॉ. अभिषेक अध्यक्ष और डॉ. अमर अनुपम फिर सचिव बने। वहीं डॉ. हीना मेहरा, डॉ. अमित सिंह उपाध्यक्ष, बीएचयू के प्रो.टीपी चतुर्वेदी राज्य प्रतिनिधि वाली टीम में शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के चुनाव में विजई पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) वाराणसी शाखा की बुधवार को हुई वार्षिक आमसभा की बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें डॉ. अभिषेक मिश्रा अध्यक्ष चुने गए। डॉ. अमर अनुपम एक बार फिर सचिव बने। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. हीना मेहरा और डॉ. अमित सिंह चुने गए।

विज्ञापन


आईएमए सभागार में चुनाव अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. विकास तिवारी की देखरेख में हुए चुनाव में संगठन की ओर से कराए जाने वाले शैक्षणिक, चिकित्सकीय कार्यों के साथ ही अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधा कटियार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अभिषेक मिश्रा को पदभार ग्रहण कराया। 

सत्र 2026-27 के लिए डॉ. राजीव सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। डॉ. अर्चना सैनी कोषाध्यक्ष, डॉ. जसलोक सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने गए। सीडीई कन्वीनर पद पर डॉ. संजय सिंह और डॉ. अनिमेष जायसवाल को जिममेदारी दी गई। 
विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्य में बीएचयू दंत चिकित्सा विभाग की प्रो. नीलम मित्तल के साथ ही डॉ. विजय राय, डॉ. अमित कुमार सिंह, डा. शिवकुमार राय समेत सात चिकित्सक और राज्य प्रतिनिधि के लिए बीएचयू से प्रो. टीपी चतुर्वेदी के साथ ही डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव समेत आठ चिकित्सक का नाम तय किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें