फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ टूर्नामेंट: काशी के गोल्फर हेमंत को मिला दूसरा स्थान, अंतिम राउंड के लिए 72 में से 36 ने किया क्वालिफाई

Thu, 18 Jun 2026 11:42 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में पहली बार डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। आयोजन के दूसरे दिन सुनीत चौरसिया के कोर्स रिकॉर्ड 64 ने बढ़त दिलाई, जबकि पहले दिन हेमंत का छठा स्थान था। 
विज्ञापन
टूर्नामेंट में मौजूद गोल्फर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के गोल्फर हेमंत यादव ने 64 स्कोर दागकर दूसरा स्थान हासिल किया और टॉप स्कोरर रहे और दूसरे दिन कोलकाता के सुनीत चौरसिया की बराबरी कर ली। सुनीत ने कोर्स रिकॉर्ड छह-अंडर 64 का शानदार कार्ड खेला और दूसरे राउंड के बाद कुल नौ-अंडर 131 के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली। वहीं, अब तक पटना और लखनऊ जीत के बाद सुनीत के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। बुधवार को 72 खिलाड़ियों में से 36 खिलाड़ी अंतिम राउंड के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे।

विज्ञापन


काशी के 28 वर्षीय हेमंत यादव (69-64) ने छह-अंडर 64 का कार्ड बनाकर सुनीत के नए कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी की। बरेका के कर्मचारी हेमंत अपने घरेलू कोर्स पर खेल रहे हैं। पहले दिन छठा स्थान मिला था। कुल सात-अंडर 133 के स्कोर के साथ अब अकेले ही दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया और अंतिम राउंड से पहले बढ़त को सिर्फ दो शॉट तक सीमित कर दिया।

शॉटगन फॉर्मेट में पार-5 नौवें होल से शुरुआत करने वाले सुनीत ने शुरुआती बर्डी के बाद 14वें से 18वें होल के बीच पांच होलों में चार बर्डी लगाकर लय पकड़ ली। इसके बाद पार-4 चौथे होल पर एक और बर्डी ने उन्हें छह-अंडर 64 के नए कोर्स रिकॉर्ड तक पहुंचाया। यह टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर भी रहा। साथ ही उन्होंने पहले दिन के संयुक्त बढ़तधारियों मथुरा के मुकीम अली और नोएडा के दीपांकर कौशल को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में मौजूद गोल्फर - फोटो : अमर उजाला
गोल्फ में ड्राइविंग बड़ी मेरी ताकत: सुनीत
सुनीत ने कहा कि कहा कि गोल्फ में ड्राइविंग उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। टी से गेंद को सही जगह पर रख पा रहा हूं। इससे कोर्स काफी आसान हो गया है। पटिंग भी अच्छी रही है, खासकर 10 से 15 फीट की दूरी से। कोर्स के अंदर और बाहर जो मेहनत कर रहा हूं, उसका फायदा अब दिखने लगा है। सबसे जरूरी बात यही है कि मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता। हेमंत ने एक बोगी के मुकाबले सात बर्डी लगाकर खिताब की दौड़ में खुद को मजबूती से शामिल कर लिया। जनवरी में क्वालिफाइंग स्कूल के जरिए डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई कार्ड हासिल करने वाले हेमंत अपने पहले पेशेवर सीजन में खेल रहे हैं। वह वर्तमान में नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट में 12वें स्थान पर हैं और इस सीजन में चार कट और दो टॉप-10 फिनिश दर्ज कर चुके हैं। कहा कि कल का लक्ष्य सरल है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में मौजूद गोल्फर - फोटो : अमर उजाला
मुकीम 135 अंक के साथ तीसरे स्थान पर  
मथुरा के मुकीम अली (67-68), जो पहले दिन संयुक्त बढ़त पर थे, दो-अंडर 68 के राउंड के बाद कुल पांच-अंडर 135 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली के पवन वर्मा (68-68) ने लगातार दूसरे दिन दो-अंडर 68 का स्कोर बनाकर कुल चार-अंडर 136 के साथ चौथा स्थान हासिल किया। कोलकाता के सौविक नायक (69-69) ने लगातार दूसरे दिन एक-अंडर 69 का कार्ड खेला और कुल दो-अंडर 138 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। दीपांकर कौशल दूसरे राउंड में कठिन 75 का स्कोर खेलने के बाद कुल दो-ओवर 142 के साथ संयुक्त नौवें स्थान पर खिसक गए। कट का आंकड़ा छह-ओवर 146 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें