फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति के साथ खड़ी है डबल इंजन की सरकार

विज्ञापन
पूविवि में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के लोग जब बाहर जाते थे तो पहचान छिपानी पड़ती थी। पहले पहचान का संकट था, विश्वास का संकट था। आज प्रदेश का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो उसे सम्मान से देखा जाता है। आज डबल इंजन की सरकार हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी देती है।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान उन्होंने कहा कि विकास आज की आवश्यकता है। विकास योजनाओं का धन संबंधित कार्य पर ही खर्च होना चाहिए। कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में रैकेट घुन की तरह लगकर विकास कार्यों को खोखला करते थे।
पिछली गैर भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारों ने शिक्षा को नकल का जरिया बना दिया था। शिक्षक नहीं थे, विद्यालय भवन जर्जर थे, परीक्षा की पारदर्शिता नहीं थी, नियुक्ति में पारदर्शिता का अभाव था। सीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पचहटिया का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें