सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी संभालने में डबल इंजन की सरकार फेल है। यूपी की सरकार को तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। कोरोना जैसी बीमारी की रोकथाम के लिये सभी दलों के नेताओं से राय और सहयोग लेना चाहिए। विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाना चाहिए।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से उद्योगपतियों का काम कर रही है। सरकार मजबूती से देश के उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है, जिसका उदाहरण 68100 करोड़ रुपये 50 उद्योगपतियों को राहत पहुंचाने के लिए माफ किया गया है।
आज पूरे देश में श्रमिक मजदूर जिनकी आबादी लगभग 80 करोड़ के आसपास है, देश के कोने-कोने में फंसे हैं, उनकी सुरक्षा नहीं होना सरकार की विफलता है। इनके खाते में 15, 15 लाख रुपये बीजेपी सरकार देने का वादा कर चुकी है। इनको 15 लाख रुपये सरकार की ओर से दिया जाए, यह मैं मांग करता हूँ। राहत कोष में जमा रुपये का भी हिसाब सरकार को देना पड़ेगा।