फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : BHU में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू, परिसर को 15 हिस्सों में बांटकर सफाईकर्मी करेंगे ये काम

Tue, 05 Nov 2024 03:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : बीएचयू में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। ठोर कचरे के प्रबंधन के लिए बीएचयू ने पहल की है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू हो गया। पूरे 1300 एकड़ के कैंपस में बने आवासों को 15 हिस्सों में बांटकर सफाई कर्मियों ने कचरा इकट्ठा किया। हरा, नीला और लाल रंग की डस्टबिन में अलग-अलग तरह के कचरों को डाला गया। ठोस कचरों के प्रबंधन के लिये बीएचयू ने ये काम शुरू किया है। 

विज्ञापन


बीएचयू के सफाई एवं सहायक सेवाएं इकाई कार्यालय के प्रो. आलम ने झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। अब तिपहिया वाहन सभी 15 क्षेत्रों में रोज सुबह 10 बजे तक घरेलू कचरा उठाने के लिए जाएंगे। एकत्रित कचरे को फिर एक वाहन में डालकर इसे नए बीएचयू प्रेस के पास डंपिंग यार्ड में ले जाएगा। वहां से इसे वाराणसी के करसड़ा प्लांट में भेजा जाएगा। बीएचयू और नगर निगम के बीच इस पर सहमति अंतिम चरण में है।

19 ट्राइसाइकिल और जेसीबी भी लगाई
हरे डस्टबिन में खाद निर्माण के लिए खाद्य सब्जियों के कचरे को डाला गया। नीले में गैर-जैविक कचरे जैसे कि पॉलिथीन, प्लास्टिक और कांच, वहीं लाल में स्प्रे, पेंट, इलेक्ट्रॉनिक कचरा, कीटनाशक, सीरिंज, दवाएं और सैनिटरी नैपकिन को डाला गया। इन कचरों को इकट्ठा करने के लिये 19 ट्राइसाइकिल, चार टाटा एस वाहन, एक ट्रैक्टर-ट्रेलर, एक कम्पेक्टर वाहन और एक जेसीबी शामिल हैं। इसके अलावा पांच और ट्राइसाइकिलें खरीदी जा रही हैं। एक फॉगिंग मशीन और एक सैनिटरी इंसीनरेटर भी जल्द आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें