फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी शहर के 105 मोहल्लों में 100% होगा घर-घर से कूड़े का उठान, नियमित होगी सफाई

Fri, 10 Oct 2025 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

घर-घर कूड़े का पृथ्थक्कीकरण, स्वच्छता जन जागरूकता का विशेष अभियान, पार्कों का रख-रखाव, कमर्शियल क्षेत्रों में दो डस्टबिन, मलिन बस्तियों की नियमित सफाई, पर्यटन स्थलों, स्मारकों की नियमित सफाई होगी। 
 
विज्ञापन
घर-घर से कूड़े का उठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की ओर से 105 मॉडल मोहल्लों की सभी सुविधाएं बेहतर होंगी। यहां के घर-घर से कूड़े का 100 प्रतिशत उठान होगा। घर-घर कूड़े का पृथ्थक्कीकरण, स्वच्छता जन जागरूकता का विशेष अभियान, पार्कों का रख-रखाव, कमर्शियल क्षेत्रों में दो डस्टबिन, मलिन बस्तियों की नियमित सफाई, पर्यटन स्थलों, स्मारकों की नियमित सफाई होगी। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि यह प्रयोग सफल रहा तो चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में लागू किया जाएगा। इनमें साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, शौचालय, सड़कें, नाली व्यवस्था जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 6 माॅडल वार्डों में कुल 141 मोहल्ले हैं। 

इनमें से 36 मोहल्ले को मॉडल मोहल्लों के रूप में घोषित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नारायनपुर, डिठोरी महाल, चेतगंज, कालभैरव, पियरी कला और पिशाचमोचन का चयन मॉडल वार्ड के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें