फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कुत्तों ने 12 बकरियों को मार डाला, बछिया को भी किया अधमरा, मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने भगाया

Wed, 15 May 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: चीख-पुकार सुनकर गांव के और लोग लाठी लेकर जब कुत्तों की तरफ दौड़े तो सभी भाग गए। सुबह हमले में घायल सभी बकरे और बकरियां मर गईं। गांव के लोग रात भर जागकर अपने अपने पशुओं की सुरक्षा किए। घटना को लेकर गांव में दहशत फैला है।
विज्ञापन
लोहता थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के खपड़हवा गांव में बीती रात चार कुत्तों ने हमला करके 12 बकरियों को नोच-नोच कर मार डाला। इसके साथ ही एक भैंस की पड़िया को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत हो गया है।
विज्ञापन


अलाउद्दीनपुर के राजस्व गांव खपड़हवा गांव में बीती रात चार खु़ंखार कुत्ते गांव में घुस गए। सबसे पहले वह गांव के श्यामलाल के घर के बाहर बंधी बकरे और बकरियों पर हमला कर दिए और 10 बकरे और बकरियों के गर्दन को दबा दिया। इसके बाद उनके पेट को फाड़ दिया। हमले से घायल जब बकरे और बकरियां चिल्लाने लगे तो घर के लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो चारो कुत्ते बगल में फूलचंद विश्वकर्मा के दरवाजे पर पहुंच कर उनकी दो बकरियों पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिए।

बगल में निहोर पटेल के भैंस के बच्चे का पेट फाड़ डाला। ग्राम प्रधान बसंता पटेल ने बताया कि इस तरह के हमले से लगता है कि सभी जंगली कुत्ते रहे होंगे। भटक कर बस्ती की तरफ आ गए होंगे। जिस किसान की बकरे और बकरियां मरी हैं। उनको सरकार की तरफ से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें