गली में 15-20 आवारा कुत्ते हैं
दोनों बच्चियों के पिता मनीष यादव ने कहा कि उनकी गली में 15-20 आवारा कुत्ते हैं। हमेशा परेशान करते हैं। 25 अगस्त को बच्चे कोचिंग से पढ़कर आ रहे थे तो हमला कर दिया। जिसको घर में कुत्ता पालना हो घर में पाले, लेकिन अवारा कुत्तों को खुलेआम न छोड़ा जाए। घर के बच्चे कुत्तों के हमले से काफी डरे सहमे हैं। पार्षद से शिकायत की गई है। पहले भी की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को खतरा
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि कुत्तों से सुरक्षा देने वाले लोग कहां हैं। जब स्थानीय ही नहीं बच रहे तो अब तो मंदिर क्षेत्र में आने श्रद्धालुओं का क्या होगा। स्थानीय अमिताभ दीक्षित ने कहा कि ये घटना नगर निगम के दावों की पोल खोल रहा है। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यहां के जिम्मेदारों की गलती है। लगातार कुत्ते काट रहे हैं। सरकारी व्यवस्था के तहत कुत्तों को उनकी जगह पर रखा जाए।