फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU अस्पताल में खत्म हुई हड़ताल: शनिवार से काम करेंगे डॉक्टर, 11वें दिन लिया फैसला; परेशान हो रहे थे मरीज

Fri, 23 Aug 2024 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में हड़ताल के 11वें दिन ओपीडी में कंसल्टेंट तो बैठे, मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी सहित अन्य विभागों में एक ही कंसल्टेंट के भरोसे ओपीडी चली। दोपहर में यहां एक-एक डॉक्टर ही बैठे रहे।
विज्ञापन
बीएचयू में मरीजों के आंखों की जांच करते डॉ. आरपी मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले से आक्रोशित डॉक्टर बीएचयू में भी हड़ताल कर रहे थे। शुक्रवार को 11वें दिन जूनियर रेजिडेंट्स ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया। शनिवार की सुबह डॉक्टर काम पर आ जाएंगे।

विज्ञापन


कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में हड़ताल कर रहे रेजिडेंट ने अपनी हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है।  हालांकि वह शनिवार सुबह 8 बजे से काम पर लौटेंगे। इस बीच शुक्रवार को भी बीएचयू अस्पताल के ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और वार्ड में सीनियर डॉक्टर मरीजों को देखते नजर आए।

शुक्रवार को दिन में मेडिसिन विभाग सर्जरी विभाग चर्म रोग विभाग के साथ ही नेत्र रोग विभाग में भी मरीजो की भीड़ उमड़ी रही। यहां कंसल्टेंट ने मरीज को देखा। आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट ने बताया कि कि उन्होंने अपना हड़ताल खत्म कर दिया है।  इसकी जानकारी आईएमएस बीएचयू प्रशासन को भी दे दी है। शनिवार सुबह से ओपीडी, जांच केंद्र,वार्ड सहित अन्य जगहों पर अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में रेजिडेंट की हड़ताल से मरीजों की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। ओपीडी से लेकर वार्ड और जांच केंद्र तक जगह-जगह मरीज कहीं स्ट्रेचर पर पड़े थे तो कहीं व्हील चेयर पर। परिजन चाह कर भी डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहे थे। अस्पताल में चलने वाली करीब 20 ओपीडी में कहीं 100 से 150 तो कहीं इससे भी कम मरीज देखे जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें