फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के शरीर में घुसे तीन सरिया, आंत में हो गया छेद, बीएचयू ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

Mon, 07 Sep 2020 12:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू के ट्रामा सेंटर में रविवार को एक ऐसे युवक का सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके शरीर में तीन जगह सरिया घुसे हुए थे। युवक की आंत में भी छेद हो गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उसे आईसीयू में रखा गया है। अगले 96 घंटे उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। 

विज्ञापन


25 वर्षीय युवक रामधारी गाजीपुर में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। ऊंचाई से गिरने के कारण तीन सरिया उसके शरीर से आर पार हो गए। दो पेट, जबकि एक सरिया जांघ में घुस गया था। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू लाया गया। ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रोस़ंजीव गुप्ता के मुताबिक, उसके पेट में गहरी चोट आई थी। दोनों आंतों में छेद हो गया था। उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।

10 कंसलटेंट और रेजीडेंट की टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन कर शरीर में पड़े सरिया सफलतापूर्वक निकाल दिए। इसके बाद आंतों में हुए छेद को बंद किया। अभी युवक की हालत गंभीर है। अगले 96 घंटे मरीज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। डॉक्टर उसकी सेहत की लगातार निगरानी कर रही है। डॉ. सुमित शर्मा के नेतृत्व में ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. बरुन, डॉ. उदय कांत, डॉ. सरिता, डॉ. आफरीन, डॉ. रीना, डॉ. आशीष, डॉक्टर दीपेश आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें