फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने उतरे चिकित्सक

Sun, 24 May 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को एक साथ 135 शहरों में चिकित्सकों ने साफ-सफाई की। दवा निर्माता कंपनी एलकेम लैबोरेटरीज की पहल पर चले इस अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों ने हिस्सा लिया। वाराणसी में आईएमएस, बीएचयू के निदेशक डॉ. राणा गोपाल सिंह ने अभियान की अगुवाई की।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान का हिस्सा रहे चिकित्सकों ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखकर 50 फीसदी बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वच्छता रैली में 20 हजार डॉक्टर और 30 हजार जागरूक नागरिकों के साथ ही दवा कंपनी के नौ सौ से अधिक कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर अपने-अपने

शहरों में सफाई की और आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बीएचयू के सिंह द्वार से शुरू अभियान में डॉक्टरों की संख्या अच्छी खासी रही। सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। आईएमए की ओर से डॉ. एनपी सिंह, डॉ. अरविंद सिंह एवं डॉ. कार्तिकेय सिंह आदि ने अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें