फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : चोट लगी बांए पैर में, डॉक्टर ने दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Thu, 14 Dec 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मऊ में एक डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला के बांए पैर में चोट लगी थी। लेकिन डॉक्टर ने महिला के दाएं पैर का ऑपरेशन कर ‌‌दिया।
विज्ञापन


जिले के सरायलखंसी थाने के सराया गांव के निवासी धन्जय सिंह ने बताया कि उनकी दादी मुनाकी देवी के बांए पैर में चोट लगी थी। इस दौरान उन्होंने दादी को नरई बांधा स्थित वंदना नर्सिंग होम के डाक्टर केसी राय को दिखाया।

डॉक्टर ने आपरेशन करने की सलाह दिया। इस पर मंगलवार की शाम को आपरेशन करने का समय तय किया। इस दौरान तय समय पर डॉक्टर ने उनकी दादी के पैर का आपरेशन किया।
विज्ञापन


लेकिन बांए पैर की बजाय आपरेशन दाहिने पैर का किया। इस बात की जानकारी मरीज के परिजनों को तब हुई, जब मरीज आपरेशन रूम से बाहर आई, और मरीज को होश आया। 

दर्द होने पर मरीज के परिजनों ने डाक्टर से संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि डॉक्टर ने गलत आपरेशन कर दिया। इस पर मरीज के परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट दर्ज

demo pic
घटना के बाबत धन्जय ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उन्होंने डाक्टर केसी राय के साथ उनके दो सहयोगियों को आरोपित किया है। दूसरी तरफ डाक्टर केसी राय ने भी धन्जय सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें डॉक्टर ने धन्जय और उनके साथियों पर अस्पताल में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। धनंजय ने बताया कि डॉक्टर ने उन पर गलत आरोप लगाया है।

डाक्टर केसी राय ने बताया कि बांए पैर के कुल्हे में फ्रैक्चर था, साथ ही दाए पैर में चोट लगी थी। आपरेशन होने के बाद बांए पैर से रक्त श्राव होने लगा। इस पर आपरेशन थिएटर में लेजाकर उसकी पैकिंग की गई, इस पर मरीज के परीवारीजन को लगा कि डाक्टर दुबारा मरीज का आपरेशन कर रहे है।

इसको लेकर मरीज के परिवारीजन ने बवाल किया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवजी शुक्ला ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, प्रथम दृष्टया डाक्टर की लापरवाही सामने आई है।

लेकिन इस तरह के केस में कार्रवाई करने के लिए सीएमओ द्वारा गठित डाक्टर की टीम के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सुनिश्चत कराई जाती है। इस मामले में भी सीएमओ को टीम गठित करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें