आशा बहू ने पहुंचाया निजी अस्पताल
दुबहड़ थाना के रामपुर बोहा गांव निवासी सोनू यादव की पत्नी रिंकू यादव दूसरी बार गर्भवती थीं। शुक्रवार की सुबह में प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहू को जानकारी दी। वो दुबहड़ सीएचसी व महिला अस्पताल ले जाने की जगह रिंकू को सीएमओ कार्यालय के पास संचालित मानक विहीन निजी अस्पताल में लेकर पहुंची।
संचालक ने महिला अस्पताल में तैनात अपने डॉक्टर पुत्र की ओर से अच्छा ऑपरेशन कराने की बात कही। रिंकू के भाई पंकज यादव ने कहा कि उक्त डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। लापरवाही से ऑपरेशन करने के कारण जुड़वा नवजात बच्ची की मौत हो गई। बहन को होश न आने पर पूछने पर 24 घंटे में आने की बात कही। जबकि गलत ऑपरेशन करने के कारण मौत हो चुकी थी, उसके बावजूद रेफर किया गया।
एक निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत की खबर पर तीन सदस्यीय टीम अस्पताल में जाकर मामले की जानकारी कर सील की कार्रवाई कर रही है। जांच के बाद अस्पताल के संचालक व ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. आनंद कुमार सिंह, प्रभारी सीएमओ, बलिया।